मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय वायु सेना का युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति' जोधपुर में होगा, 12 देशों को बुलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर,। भारतीय वायु सेना पहली बार बहुपक्षीय हवाई अभ्यास अगस्त

के पहले हफ्ते में जोधपुर आयोजित करने जा रही है। ‘तरंग शक्ति’ के नाम से

होने वाले इस युद्धाभ्यास में दुनिया की 12 वायु सेनाओं के जांबाज फाइटर

बाॅम्बर और स्ट्रैटेजिक लिफ्ट विमान शामिल होंगे।

वायु

सेवा सूत्रों के अनुसार दो चरणों के इस अभ्यास की शुरुआत दक्षिण भारत के

एयरबेस से होगी। इसके बाद अगस्त के मध्य से सितंबर के मध्य तक यह अभ्यास

जोधपुर में होगा। युद्धाभ्यास में स्पेन और यूएई समेत 12 देशों को बुलाया

गया है। क्वाड देश अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के अलावा यूरोप की तीन

बड़ी वायु सेनाओं ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के फाइटर जेट भी अभ्यास में

हिस्सेदारी करेंगे।

यह अभ्यास अमेरिका के 'रेड फ्लैग वॉर गेम' के

स्तर का होगा, जिसमें नाटो देश हिस्सा लेते हैं। रेड फ्लैग वॉर गेम जून,

2023 में हुआ था। इसमें भारत में भी हिस्सेदारी की थी और अपने राफेल लड़ाकू

विमान लेकर गया था। इस बहुपक्षीय युद्ध अभ्यास में रूस शामिल नहीं होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें