मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में कहा, भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पणजी,

06 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) गोवा के दौरे

पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह-2024 का उद्घाटन करते हुए

कहा, " इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत की जीडीपी दर 7.5 फीसदी

से अधिक हो गई है। भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

उन्होंने

कहा, "इंडिया एनर्जी वीक के इस दूसरे संस्करण में आप सभी का अभिनंदन करता

हूं। हमारे लिए ये बहुत खुशी की बात है कि इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन

हमेशा एनर्जी से भरे रहने वाले गोवा में हो रहा है।" प्रधानमंत्री मोदी ने

इससे पहले दक्षिण गोवा के बेतुल में ओएनजीसी सी सर्वाइवल सेंटर का

उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "गोवा अपने

आतिथ्य भाव के लिए जाना जाता है। गोवा आज विकास के नए प्रतिमानों को छू रहा

है। आज जब हम गोवा में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता की बात करने के लिए

एकजुट हुए हैं। टिकाऊ भविष्य के बारे में बात करने जा रहे हैं। इसके लिए

गोवा परफेक्ट डेस्टिनेशन है।"

इससे पहले केंद्रीयमंत्री

हरदीप सिंह पुरी ने कहा, " प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में

भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास केंद्र और वैश्विक ऊर्जा के लिए

मांग केंद्र बन रहा है। इस स्थिति को दर्शाते हुए, केवल दो वर्षों में

एनर्जी इंडिया एनर्जी वीक वैश्विक ऊर्जा कैलेंडर पर एक प्रमुख तारीख बन गया

है। इस वर्ष हमारे पास 900 प्रदर्शक हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 30

प्रतिशत अधिक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें