मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

भारत ने इजरायल-ईरान सीजफायर का किया स्वागत, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता भी जताई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारत ने इजरायल ईरान के बीच संघर्ष विराम की खबरों का स्वागत किया है। साथ ही क्षेत्र की समग्र और स्थाई सुरक्षा पर चिंता भी जताई है। भारत ने एक बार फिर दोहराया है कि संवाद से ही समाधान निकलेगा। भारत इन प्रयासों में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।विदेश मंत्रालय की ओर से पश्चिम एशिया की स्थिति पर आज जारी एक बयान में कहा गया है कि भारत ईरान और इज़रायल के बीच संघर्ष के हालिया घटनाक्रमों पर नज़र बनाए हुए है। इसमें ईरान की परमाणु सुविधाओं पर अमेरिका की कार्रवाई और कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरान की जवाबी कार्रवाई शामिल है।मंत्रालय ने कहा, “जहां हम समग्र और स्थायी क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता की संभावनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं, वहीं हम ईरान और इज़राइल के बीच युद्धविराम की खबरों और इसे संभव बनाने में अमेरिका और क़तर की भूमिका का स्वागत करते हैं।”भारत ने दोहराया कि क्षेत्र में संघर्षों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का कोई विकल्प नहीं है। भारत इन प्रयासों में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है और आशा करता है कि सभी संबंधित पक्ष स्थायी शांति और स्थिरता की दिशा में कार्य करेंगे।उल्लेखनीय है कि इजरायल ईरान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बीच ईरान ने कतर में अमेरिकी एयर बेस पर हमला किया है। वहीं इजरायल पर भी कार्रवाई की गई है जिसका जवाब जल्द ही इजरायल दे सकता है। अमेरिका ने इजरायल को ऐसा नहीं करने की हिदायत दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें