मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, 16 लाख से अधिक लोगों को लगा अब तक टीका,

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जब भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा था और अब देश में इसके खिलाफ टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि सिर्फ छह दिनों के अंदर देश में 10 लाख लोगों को टीका लगाया गया है और इस मामले में भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। टीकाकरण के मामले में 10 लाख का आंकड़ा पार करने में ब्रिटेन को जहां 18 दिन लगे थे, तो वहीं अमेरिका को 10 दिन का समय लगा था। मंत्रालय के मुताबिक, 16 जनवरी को यहां टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक करीब 16 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार शाम छह बजे तक देशभर में 31,466 लोगों को वैक्सीन दी गई और कुल 10 लोगों में इसके प्रतिकूल प्रभाव भी देखे गए। टीकाकरण के लिए अब तक कुल 28,613 सत्रों का आयोजन किया जा चुका है।

देश में कोरोना से अब तक कितने लोग हुए ठीक?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में अब तक एक करोड़ तीन लाख से अधिक मरीज कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 15,948 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ अब देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर सुधरकर 96.83 फीसदी हो गई है।

कोरोना के सक्रिय मामलों में भी आ रही है कमी

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इस समय कुल सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 84 हजार से अधिक है, जो संक्रमण के कुल मामलों का सिर्फ 1.73 फीसदी है।

केरल में फिर बढ़ने लगे संक्रमण के मामले

एक समय था जब केरल में संक्रमण के मामले लगभग ना के बराबर आ रहे थे, लेकिन अब एक बार फिर से वहां नए मामले सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 6,960 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है। वहां भी संक्रमण के 2,697 नए मामले सामने आए हैं। अगर पूरे देश की बात करें, तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,849 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ छह लाख 54 हजार से अधिक हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें