मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

भारत ग्लोबल प्लेयर्स के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर के समुद्री निवेश के अवसर पेश करता है : सर्बानंद सोनोवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली,। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वैश्विक निवेशकों से भारत को निवेश और इनोवेशन हब के रूप में देखने का आग्रह किया और सरकार के 1 ट्रिलियन डॉलर के समुद्री निवेश रोडमैप पर प्रकाश डाला।

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने दिल्ली में राजदूतों की राउंडटेबल मीट की मेजबानी की। इस बैठक में मुंबई में 27-31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इंडिया मैरिटाइम वीक (आईएमडब्लू 2025) 2025 से पहले सहयोग पर चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में, हम अपने पोर्ट, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत, सस्टेनेबल और फ्यूचर-रेडी बनाने के लिए काम कर रहे हैं और इससे अंतरराष्ट्रीय सहयोग के व्यापक अवसर खुलते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "ये अवसर 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के समुद्री निवेश रोडमैप को खोलते हैं, जिसमें बंदरगाहों और कार्गो टर्मिनल संचालन, मल्टी-मॉडल टर्मिनल, समुद्री सेवाओं, जहाज निर्माण, शिप रीसाइक्लिंग एंड शिप रिपेयर्स, ग्रीन हाइड्रोजन हब और सस्टेनेबल शिपिंग सॉल्यूशन के विकास में संयुक्त उद्यमों की प्रबल संभावना है।"

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने भी सत्र को संबोधित किया और बंदरगाह आधुनिकीकरण, अंतर्देशीय जलमार्ग विस्तार तथा ग्रीन एंड डिजिटल शिपिंग में सुधारों पर जोर दिया तथा निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी का आग्रह किया।

राज्य मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्सर इस बात पर जोर दिया है कि 'बंदरगाह केवल समृद्धि के द्वार नहीं हैं, बल्कि भारत के भविष्य के द्वार हैं।' इसी दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, भारत अपने समुद्री क्षेत्र का आधुनिकीकरण कर रहा है ताकि यह राष्ट्र निर्माण, टेक्नोलॉजी अपनाने और सस्टेनेबल डेवलपमेंट का एक स्तंभ बन सके।"

उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे दुनिया इस क्षमता को समझ रही है, भारत ने समुद्री निवेश और साझेदारी में महत्वपूर्ण गति देखी है। वैश्विक कंपनियां जहाज निर्माण, बंदरगाह आधुनिकीकरण, स्मार्ट लॉजिस्टिक्स और ग्रीन शिपिंग में भारतीय समकक्षों के साथ हाथ मिला रही हैं। इस प्रगति के केंद्र में तकनीक है।एआई-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स, डिजिटल बंदरगाह संचालन और स्वचालन हमारे बंदरगाहों को अधिक कुशल और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना रहे हैं।

आईएमडब्लू 2025 समुद्री मंत्रालय का द्विवार्षिक प्रमुख मंच है, जो भारतीय बंदरगाहों और लॉजिस्टिक्स के भविष्य को आकार देने के लिए नीति निर्माताओं, निवेशकों और विचारकों को एक साथ लाता है। 2025 का संस्करण मुंबई के नेस्को एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें