मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

भारत दुनिया का एक विश्वसनीय भागीदार और हमें इस पर गर्व है : पीयूष गोयल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
भारत दुनिया का एक विश्वसनीय भागीदार और हमें इस पर गर्व है : पीयूष गोयल

मुंबई। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत के लिए बहुत गर्व की बात है कि पीएम मोदी के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच के कारण देश ने टेक्नोलॉजी के सेक्टर विशेषकर फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी के सेक्टर में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के साइडलाइन में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि आज फिनटेक लगभग हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचा है।

भारत में 1 बिलियन यानी 100 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं।

उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा, "सामान्य से सामान्य व्यक्ति भी चाहे वह ठेलेवाला ही क्यों न हो यूपीआई का इस्तेमाल कर रहा है। यहां तक कि मंदिरों में भी क्यूआर कोड के जरिए डोनेशन दिया जा रहा है। मैं मानता हूं कि टेक्नोलॉजी के आधार पर देश का विकास निश्चित है और भारत एक ग्लोबल पावर बनने जा रहा है।"

पीएम मोदी को लेकर केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि पीएम मोदी के साथ 140 करोड़ भारतीयों की ताकत जुड़ी हुई है। पीएम मोदी ने बेदाग देशहित और जनहित के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। उनका पल-पल देश को समर्पित है।

मैं उनके काम को साधुवाद देता हूं। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कायाकल्प बदली और अब वे देश के पीएम के रूप में भारत का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और आने वाले दिनों दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को लेकर पीएम मोदी की प्रेरणा से 140 करोड़ भारतीयों का इस राह पर साथ आगे बढ़ना बेहद अद्भुत है।

मेरी ईश्वर से इतनी ही प्रार्थना है कि उनका नेतृत्व देश को लंबे समय तक मिलता रहे और हम अपने देश को नई ऊंचाईयों पर ले जा सकें।"

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के अपने संबोधन में गोयल ने कहा, "आज विश्व भारत की ओर विश्वास और भरोसे के साथ देख रहा है कि जब भारत के साथ काम किया जाता है तो आपको हाई-क्वालिटी टैलेंट, हाई-क्वालिटी स्किल, हाई-क्वालिटी गुड्स और सर्विसेज की गारंटी मिलेगी, समय पर डिलीवरी की प्रतिबद्धता होगी।"

उन्होंने कहा कि भारत विश्व का एक विश्वसनीय भागीदार है और हमें इस पर गर्व है।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, "हम वैश्विक व्यापार में प्रौद्योगिकी के एक मात्र भागीदार से आगे बढ़कर आज फिनटेक जगत के एक प्रमुख वास्तुकार बन गए हैं। आज भारत अपनी पेशकशों के साथ वैश्विक पहलों का नेतृत्व कर रहा है, चाहे वह डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर हो, चाहे वह हमारा अपना स्वदेशी 4जी स्टैक हो, या फिर यह तथ्य कि भारत 5जी का सबसे तेज रोलआउट करने वाले देशों में से एक है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें