मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का आगाज आज, पीयूष गोयल करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का आगाज आज, पीयूष गोयल करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम कॉम्प्लेक्स में आज 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) का आगाज होगा। यह मेला 27 नवंबर तक चलेगा। मेले का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्याेगमंत्री पीयूष गोयल करेंगे।इस मेले में 14 से 18 नवंबर तक सिर्फ बिजनेस वर्ग के लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। 19 नवंबर से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस बार मेले में देश के सभी राज्यों के स्टॉल्स के साथ-साथ कुछ विदेशी स्टॉल्स भी शामिल किए गए हैं।आम जनता के लिए व्यापार मेला 19 से 27 नवंबर तक सुबह 9ः30 बजे से शाम 7ः30 बजे तक खुला रहेगा। हालांकि शाम साढ़े पांच बजे से प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। हर साल की तरह ही इस बार भी मेले में अलग-अलग दिनों के लिए टिकटों की कीमत भी अलग होगी। शुरू के चार दिनों में टिकट का मूल्य 150 रुपये होगा। बच्चों के लिए इसकी कीमत 60 रुपये होगी। यही दर वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को भी लागू होंगी। 19 नवंबर से टिकट की कीमत घटकर 80 रुपये और 40 रुपये होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें