मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

भारत ने मॉरीशस को 10 इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप सौंपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पोर्ट लुईस। मॉरीशस में भारत के राजदूत अनुराग श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम को 10 इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप सौंपी है। इससे भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

इस समारोह का आयोजन बुधवार को रेडुइट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान में किया गया था। यह संस्थान भारत-मॉरीशस मैत्री के प्रतीक के रूप में लोकप्रिय है।

कार्यक्रम में भारतीय राजदूत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के अलावा सरकार के अन्य मंत्री और गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

पोर्ट लुइस स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरीशस की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा को याद किया और इस ई-बस परियोजना को सार्वजनिक परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव और दोनों देशों के बीच के विशेष संबंधों का प्रतीक बताया।"

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने उच्च-स्तरीय बुनियादी ढांचे और भविष्य के लिए तैयार क्षेत्रों, नीली अर्थव्यवस्था, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और प्रौद्योगिकी, खाद्य और समुद्री सुरक्षा में भारत की भूमिका की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कार्बन उत्सर्जन कम करने, ईंधन आयात में कटौती और ई-मोबिलिटी में रोजगार सृजन में ई-बस परियोजना की भूमिका पर प्रकाश डाला।

भारत-मॉरीशस मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना, नया सुप्रीम कोर्ट भवन, नया ईएनटी अस्पताल, 956 सामाजिक आवास इकाइयां और शैक्षिक टैबलेट जैसी कई उच्च-स्तरीय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन में अहम भूमिका निभा रहा है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने इसके लिए भारत के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से मॉरीशस के विकास में भारत की अहम भूमिका रही है।

भारतीय उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि मॉरीशस के साथ जन-केंद्रित और सतत विकास साझेदारी के लिए भारत प्रतिबद्ध है। उन्होंने मॉरीशस के हरित परिवर्तन के लिए भारत के व्यापक समर्थन को भी रेखांकित किया, जिसमें 8 मेगावाट का सौर पीवी फार्म (हेनरीटा), 100 सौर स्ट्रीट लाइट और रॉड्रिक्स में एक सामुदायिक सौर फार्म शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2025 में मॉरीशस की यात्रा की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें