मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

भारत और म्यांमार के बीच रुपया-क्यात व्यापार तंत्र की हुई शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ढाका/नई

दिल्ली, । भारत और म्यांमार के बीच रुपया-क्यात व्यापार

तंत्र की शुरुआत हो गई है। भारत ने रुपया-क्यात व्यापार समझौते के तहत

म्यांमार को पहली बार एक करोड़ रुपये से अधिक की दालों का निर्यात किया है।

ये कदम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देगा और स्थानीय

मुद्राओं के उपयोग को बढ़ाएगा।

यंगून में भारतीय दूतावास ने

मंगलवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट जारी एक बयान में बताया कि रुपया-क्यात

व्यापार समझौते की व्यवस्था अब चालू है। बयान में कहा गया है कि पंजाब

नेशनल बैंक के यंगून कार्यालय ने आज एक करोड़ रुपये से अधिक की दाल निर्यात

के पहले लेन-देन को सफलतापूर्वक पूरा किया। हम दोनों पक्षों के व्यवसायों

को इस व्यवस्था से लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

उल्लेखनीय

है कि भारतीय दूतावास ने भारत-म्यांमार चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएमसीसी) के

सहयोग से फरवरी में रुपया-क्यात व्यापार समझौते के उपयोग पर जागरूकता

कार्यक्रम आयोजित किया था। इससे पहले म्यांमार के केंद्रीय बैंक ने 26

जनवरी, 2024 को स्पेशल रुपी वोस्ट्रो अकाउंट (एसआरवीए) के तहत भुगतान

प्रक्रियाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। यह नया तंत्र समुद्री और

सीमा व्यापार दोनों के लिए स्थानीय मुद्राओं में सीधे भुगतान करके वस्तुओं

और सेवाओं के लिए लागू होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें