मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

इंडिया गठबंधन किसी राजनीतिक दल का नही बल्कि परिवार का, कांग्रेस तुष्टिकरण का जहर घोल रही है : पुष्कर सिंह धामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
इंडिया गठबंधन किसी राजनीतिक दल का नही बल्कि परिवार का, कांग्रेस तुष्टिकरण का जहर घोल रही है : पुष्कर सिंह धामी

इंडिया गठबंधन किसी राजनीतिक दल का नही बल्कि परिवार का, कांग्रेस तुष्टिकरण का जहर घोल रही है : पुष्कर सिंह धामी

रांची: रांची लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार व सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को अपना नामांकनपत्र दाखिल कर दिया। रांची में सेठ के समर्थकों पर फूलों की वर्षा की गई। नामांकन से पहले भाजपा नेताओं ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। गुरुवार को नामांकन से पहले मोरहाबादी मैदान में हजारों समर्थक जुटे। यहां से रैली के रूप में भीड़ समाहरणालय पहुंची। रैली के दौरान जेसीबी से उनके समर्थकों पर फूलों की बारिश की गई। संजय सेठ के समर्थन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित शामिल हुए। नामांकन से पहले रांची के मोरहाबादी में संजय सेठ के पक्ष में एक चुनावी सभा आयोजित की गई। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत के लिए, मजबूत नेतृत्व के लिए, भ्रष्टाचार के अंत के लिए और सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें और 25 मई को भाई संजय सेठ को प्रचंड मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गैंग तुष्टिकरण का जहर घोल रही है। यह आपका अधिकार छीनकर एक विशेष समुदाय को देना चाहती है। हमें भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद की सोच को सत्ता में आने से रोकना है। धामी ने कहा कि केन्द्र में 10 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ाया है। मोदी की कई योजनाएं गारंटी के रूप में जनता तक पहुंच रही हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का सौभाग्य भी नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में हुआ। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा विकास के लक्ष्य पर काम कर रही है, दूसरी तरफ घोटालेबाज और भ्रष्टाचारियों की फौज है। वही नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि अगर भाजपा नहीं होती, अटल बिहारी वाजपेई नहीं होते तो आज झारखंड राज्य का निर्माण नहीं हुआ होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण करने वाले दलों की जनक है। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूसीसी लागू करने की बात करते हैं तो विरोधियों में हड़कंप मच जाता है। हेमंत सरकार पर हमला करते हुए बाउरी ने कहा कि राज्य की जनता ने उन्हें पांच साल का मौका दिया था, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण चार साल में ही उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि भाजपा की सरकार चुनें और इंडी गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंके। जनसभा में आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि रांची लोकसभा सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव से बेहतर परिणाम आएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इंडी गठबंधन में बाराती पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन दूल्हा ही नहीं मिल रहा। यह तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग हैं। सुदेश ने कहा कि यह परिपाटी चली आ रही है कि गांधी परिवार में जन्म लेने वाला प्रधानमंत्री ही बनेगा। झारखंड प्रदेश में भी ऐसा ही चल रहा है।

रांची लोकसभा के प्रत्याशी सह सांसद संजय सेठ ने कहा कि देश की तकदीर और तस्वीर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बदली है। मोदी की गारंटी ही काम की गारंटी है। झारखंड की जनता ने भी गारंटी दे दी है कि वह सभी 14 सीटें एनडीए को देगी। सेठ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देश में इतना विकास कर दिया है, जिससे इंडी गठबंधन के लोग डर गए हैं। उनको ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग पर विश्वास ही नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें