मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

चार जून को इंडी गठबंधन की बनेगी सरकार : कल्पना सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चार जून को इंडी गठबंधन की बनेगी सरकार : कल्पना सोरेन

दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा स्थित कालेज मैदान में सोमवार को कल्पना सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस चुनावी सभा में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। सभी उम्र के लोग स्त्री - पुरुष कल्पना सोरेन को देखने और सुनने आए थे। कार्यक्रम के दौरान बूंदाबांदी भी हो रही थी पर भीड़ के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।

कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा वालों ने हेमंत सोरेन जो आपके भाई हैं, दादा हैं, बेटे हैं, उन्हें जेल भेजने का काम किया है। आप वोट के माध्यम से उन्हें करारा जवाब दे और 1 जून को शानदार,बम्पर और जबरदस्त वोटिंग कर नलिन सोरेन को विजयी बनाएं। आप अपना यह वोट भले नलिन सोरेन को देंगे पर यह हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मान सम्मान के लिए होगा। कल्पना सोरेन आत्मविश्वास से लबरेज नज़र आई।

उन्होंने कहा कि चार जून को जब वोटो की गिनती होगी तो भाजपा हिल जाएगी, देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी और आपके भाई हेमंत सोरेन जेल से निकलेंगे। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने यहां की जनता में झारखंडियत का संचार किया है। आपका यह जोश यह दिखा रहा है कि आप तीर धनुष के साथ हैं।इसे वोट के रूप में तब्दील करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें