मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

स्वतंत्रता दिवस : छावनी में तब्दील हुआ लाल किला, ज्वाइंट सीपी बोले- दिल्ली में सुरक्षा अभेद्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्वतंत्रता दिवस : छावनी में तब्दील हुआ लाल किला, ज्वाइंट सीपी बोले- दिल्ली में सुरक्षा अभेद्य

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले समेत कई जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया है। दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और पुलिस द्वारा चेकिंग भी की जा रही है। इस बीच, दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं। लाल किले पर उचित प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था है और दिल्ली पुलिस द्वारा नियमित जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों को मिलाकर, 20,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।"

उन्होंने कहा, "स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस हर स्तर पर सुरक्षा को और मजबूत कर रही है। लाल किले और उसके आसपास सभी वीवीआईपी रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस बार हमने सीसीटीवी कैमरों में वीडियो एनालिटिक्स का भी इस्तेमाल किया है, जिसमें चेहरे की पहचान प्रणाली, छोड़ी गई वस्तुओं का पता लगाना और लोगों की गिनती करना शामिल है। पहली बार पार्किंग में भी अंडर व्हीकल स्कैनिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है। हमने लाल किले पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके अलावा, मल्टी एजेंसी के साथ कॉर्डिनेट करके दिल्ली पुलिस ने एंटी ड्रोन अरेंजमेंट भी किया है।"

ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने बताया कि अनुमानित तौर पर 20 से 25 हजार गेस्ट लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए पहुंचते हैं, जिनमें वीआईपी गेस्ट और आम जनता भी शामिल है। मैं लोगों से अपील करूंगा कि वह कार्यक्रम स्थल पर सुबह 6 से 6:30 के बीच पहुंचे। इसके बाद वीवीआईपी मूवमेंट शुरू हो जाएगा और रोड पर आवाजाही भी प्रतिबंधित भी रहेगी।

मधुर वर्मा ने कहा, "दिल्ली पुलिस ने चांदनी चौक, कश्मीरी गेट और जामा मस्जिद के पास सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया है। दिल्ली पुलिस के पास इस इलाके में रहने वाले लोगों की फोटो समेत सभी जानकारी पहले से ही मौजूद है। साथ ही, लाल किले के पास मौजूद हाई राइज बिल्डिंगों में भी दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें