मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

आउटसोर्सिंग कंपनी के कई ठिकानों पर आयकर की टीम कर रही ताबड़तोड छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। आयकर विभाग की टीम ने करोड़ों के टैक्स चोरी के मामले में आउटसोर्सिंग कंपनी उर्मिला इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के कई ठिकानों पर शुक्रवार दूसरे दिन छापेमारी की है। ये छापेमारी पटना के दस और दिल्ली के दो ठिकानों पर हुई है।ये छापेमारी पटना में उर्मिला इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक अविनाश कुमार के खाजपुरा कॉलोनी में स्थित आवास और पाटलीपुत्रा इंडस्ट्रियल एरिया में की गयी है, जहां से टीम ने 35 लाख से अधिक कैश बरामद किया हैं, जिसकी जांच चल रही है। इसके साथ ही शुक्रवार को इस कंपनी के दो अन्य निदेशकों के घरों और इनसे जुड़े ठिकानों पर भी टीम जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज मिले हैं। इसमें सरकारी कर्मियों के अस्थायी बहाली से जुड़े दस्तावेज भी हैं। अविनाश कुमार के अलावा कंपनी के दो अन्य निदेशक में ज्योति कुमारी और सुधीर कुमार सिंह है।आठ साल पुरानी इस कंपनी और इसके निदेशकों से संबंधित कई अन्य कंपनियां भी हैं। सभी स्थानों के कार्यालयों में भी आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है।उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व से ही आयकर विभाग की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। पटना के पाटलीपुत्र औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित कंपनी के कार्यालय और कंपनी के प्रबंध निदेशक अविनाश कुमार के खाजपुरा मोहल्ला स्थित आवास पर छापेमारी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें