मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

बीबीडी ग्रुप की सौ करोड़ की सम्पत्तियों को किया जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीबीडी ग्रुप की सौ करोड़ की सम्पत्तियों को किया जब्त

लखनऊ। आयकर विभाग (आईटी) की बेनामी सम्पत्ति निषेध इकाई ने बीबीडी ग्रुप की सौ करोड़ की 20 सम्पत्तियों को जब्त किया है। इन 20 सम्पत्तियों में कई भूखण्डों पर निर्माण कार्य भी चल रहे हैं। इसमें ज्यादातर सम्पत्तियों को बीबीडी ग्रुप ने अपने कर्मचारियों के नाम से खरीदा है।आयकर विभाग के लखनऊ स्थित कार्यालय से शनिवार काे मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में चिनहट क्षेत्र में उत्तरधौना, जुग्गौर, तेरहखास, सरायशेख और सेमरा ग्राम में वर्ष 2005 से 2015 के बीच एक के बाद एक भूखंड खरीदे गये। बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी के आसपास इन भूखंडों में से कुछ पर बड़े प्रोजेक्ट कार्य चल रहे हैं। जिसकी कीमत सौ करोड़ के आसपास आंकी जा रही है।आयकर विभाग की बेनामी सम्पत्ति निषेध इकाई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अखिलेश दास की पत्नी अलका दास, उनके बेटे विराज सागर दास की कम्पनियों विराज इंफ्राटाउन प्राइवेट लिमिटेड और हाईटेक प्रोटेक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खरीदे गये उक्त भूखण्डों पर प्रोजक्ट पाए हैं। आयकर विभाग ने उप निबंधक कार्यालय से इन सभी भूखण्डों की खरीद फरोख्त पर रोक लगाने के लिए कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें