मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा जिला कार्यालय पर अटल विरासत प्रदर्शनी का उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा जिला कार्यालय पर अटल विरासत प्रदर्शनी का उद्घाटन

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को अटल विरासत प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह और नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।प्रदर्शनी में जनसंघ काल से लेकर वर्तमान भाजपा के सफर को चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से दिखाया गया है। अवलोकन के दौरान मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि भाजपा ने जनसंघ के समय से संघर्ष करते हुए आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है। यह सब कार्यकर्ताओं के समर्पण और तपस्या का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है-सशक्त भारत का निर्माण।नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों के जीवन में बदलाव ला रही है। यह सब हमारे आदर्शों–श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरणा से सम्भव हो रहा है। कार्यक्रम के संयोजक रामकुमार विश्वकर्मा (जिलाध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा) रहे। संचालन जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में हेमंत त्रिपाठी, प्रणेश प्रताप सिंह, डॉली अग्रहरि, नितिन विश्वकर्मा, विद्याशंकर मौर्य, प्रवी कसेरा, शिवम मोदनवाल, विजय पाल, राहुल चन्द जैन, सुमन यादव, गुंजा गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें