13 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार
फिरोजाबाद,03
फरवरी। थाना दक्षिण पुलिस एवं एसओजी की टीम ने शुक्रवार को 13
वर्ष से फरार एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पहचान
छिपाकर आंध्रप्रदेश में रह रहा था।
अपर पुलिस
अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि वरिष्ठ पुलिस
अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में वांछित,वारंटी,इनामियां
अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना दक्षिण
प्रभारी संजय कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की रात क्षेत्र में
गश्त कर थे,तभी उन्होंने एसओजी प्रभारी अनुज राणा के साथ संयुक्त कार्यवाही
करते हुए अभियुक्त विजय सिंह पुत्र स्व.रामस्वरुप निवासी मालवीय नगर थाना
दक्षिण को रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने
बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त विजय सिंह वर्ष 2010 से लगातार फरार चल रहा
था। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके बाद भी अभियुक्त
लगातार फरार चल रहा था।
एएसपी ने बताया कि अभियुक्त विजय
एवं इसके परिजनों द्वारा वर्ष 2010 में पुलिस के सरकारी कार्य में बाधा
डालते हुए पुलिस टीम से मारपीट की गयी थी। जिसमें एक उप निरीक्षक गम्भीर
रुप से घायल हो गये थे। साथ ही अभियुक्तों ने पुलिस की जीप व आरटी सेट को
तोड़ दिया था। जिसमें पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गया था।
उन्होंने बताया कि वर्ष-2010 में अभियुक्त के
विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी। जिसके बाद से अभियुक्त विजय
लगातार फरार चल रहा था। वर्तमान में वह फिरोजाबाद को छोड़कर विजयवाडा
आन्ध्र प्रदेश में किराये के मकान में रहता था और वहीं पर रहकर चूड़ी का
व्यापार करता था। अभियुक्त शुक्रवार को अपने व्यापार के संबंध में
फिरोजाबाद आया हुआ था। मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे
गिरफ्तार किया गया है।





