मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कल होगी भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक गुरुवार को आयोजित होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। इसके साथ समिति के सदस्य गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, भूपेन्द्र यादव और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे।

इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए करीब 120 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जा सकती है। पहली सूची में केन्द्रीय मंत्रियों के साथ कई दिग्गजों के नाम शामिल किए जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार इस अहम बैठक में 2019 में हारी हुई कुछ सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। इस बैठक से पहले बुधवार शाम को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई राष्ट्रीय महासचिवों के साथ भाजपा कोर ग्रुप कमेटी की बैठक की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गत शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर कई राज्यों के कोर ग्रुप की बैठक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई थी। उस दौरान उप्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें