मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी के रोहनिया भदवर में पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वाराणसी के रोहनिया भदवर में पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को दबोचा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के रोहनिया भदवर इलाके में एसओजी और रोहनिया पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में धर दबोचा। इस दौरान उनका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा। मुठभेड़ की जानकारी पाते ही मौके पर डीसीपी वरूणा जोन,रोहनिया एसीपी संजीव शर्मा सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने घायल बदमाशों को अस्पताल भिजवाने के बाद पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। मौके पर फॉरेंसिक की टीम बुलाई गई । टीम ने वारदात के साक्ष्य जुटाए।डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने पत्रकारों को मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश महेश और संदीप शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के दुधली के निवासी हैं। रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह को देर रात सूचना मिली कि रोहनिया क्षेत्र में 13 अक्तूबर को चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कार से हाईवे के रास्ते कहीं भागने वाले है। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की और भदवर में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार को आता देख पुलिस टीम ने उसे रूकने का संकेत दिया। बदमाश कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। वहीं, अंधेरे का लाभ उठकर एक बदमाश भाग निकला। उसकी गिरफ्तार के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। डीसीपी ने बताया कि घायल दोनों बदमाशों के पास से. 315 बोर का दो तमंचा और 4 कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश वाराणसी शहर में चेन स्नेचिंग करते थे। इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें