मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

मल्टी-डोमेन युद्ध के दौर में शक्ति ही शांति की गारंटी : मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मल्टी-डोमेन युद्ध के दौर में शक्ति ही शांति की गारंटी : मुख्यमंत्री योगी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में युद्ध का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है और अब यह “मल्टी-डोमेन ऑपरेशन्स” का रूप ले चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति, उदारता और समृद्धि की रक्षा के लिए शक्ति और सामर्थ्य अनिवार्य है।

नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्… वसुधैव कुटुम्बकम् केवल एक श्लोक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का मूल भाव है। लेकिन उदारता की रक्षा के लिए उतनी ही शक्ति भी आवश्यक है।

उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा, “क्षमा उसी को शोभा देती है, जिसके पास सामर्थ्य हो।” मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अपनी सामरिक और आंतरिक शक्ति को आक्रामकता के लिए नहीं, बल्कि अपनी संप्रभुता और उदारता की रक्षा के लिए मजबूत कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “आज का युद्ध केवल जल, थल और नभ तक सीमित नहीं है। साइबर, स्पेस और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम में भी एक साथ लड़ाई लड़ी जा रही है। अब ‘की-बोर्ड’ भी हथियार बन चुका है।

उन्होंने कहा कि दुश्मन के नेटवर्क को बाधित करना और अपने सिस्टम को सुरक्षित रखना आधुनिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि 2017 में सत्ता संभालने के बाद उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

रूल ऑफ लॉ को धरातल पर उतारते हुए अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई, जिसका परिणाम है कि आज यूपी निवेश के लिए सबसे आकर्षक राज्यों में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तेजी से विकसित हो रहा है। लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, चित्रकूट और अलीगढ़ में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश जमीन पर उतर रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत का रक्षा निर्यात 600 करोड़ रुपये से बढ़कर 38 से 50 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा, “नेशन फर्स्ट केवल नारा नहीं, बल्कि हर भारतीय का जीवन मंत्र होना चाहिए। हमारे सैनिकों की वजह से ही देश सुरक्षित है और नागरिक चैन की नींद सो पाते हैं।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा, स्थिरता और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही समृद्धि की आधारशिला हैं और उत्तर प्रदेश आज इन्हीं के बल पर देश के “ग्रोथ इंजन” के रूप में उभर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें