मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर में व्यापारी की पूर्व पार्टनर ने चाकू मारकर की हत्या, घर में घुसकर की वारदात, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
इंदौर में व्यापारी की पूर्व पार्टनर ने चाकू मारकर की हत्या, घर में घुसकर की वारदात, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक हाईप्राेफाइल हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिलन हाइट्स बिल्डिंग में शनिवार सुबह उद्योगपति चिराग जैन की उनके पूर्व पार्टनर विवेक जैन ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपित पूर्व पार्टनर ने चिराग के घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच पुरानी व्यावसायिक रंजिश थी, जो इस हत्या का कारण बनी। घटनास्थल पर पुलिस ने चाकू और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। कनाडिया थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह वारदात हुई, उस समय मृतक व्यापारी की पत्नी घर पर नहीं थी, वहीं आठ साल का बेटा घर पर सो रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक चिराग की पत्नी सुबह मार्निंग वाॅक पर गई थी। इसी दौरान विवेक भी मॉर्निंग वॉक के बहाने घर से निकलकर चिराग के घर पहुंचा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। चिराग के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। घटना के वक्त चिराग जैन का बेटा घर में मौजूद था, जो हत्या के बाद से सदमे में है। पुलिस ने आरोपी विवेक जैन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। पुलिस बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज से खंगाल रही है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच बिजनेस को लेकर कोई विवाद हुआ था। इसी वजह से विवेक ने चिराग को मार दिया। पुलिस जांच कर हत्या की वजह का खुलासा करेगी।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, मिलन हाइट्स के फ्लैट नंबर 806 में चिराग जैन अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी सांवेर रोड पर पाइप की फैक्ट्री है। तिलक नगर में रहने वाले बिजनेस पार्टनर विवेक जैन से पिछले कुछ समय से चिराग का विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह विवेक बात करने के बहाने चिराग के घर पहुंचा था। घर में चिराग और विवेक के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि विवेक ने घर में रखा चाकू उठाकर चिराग पर कई वार कर दिए। हमले में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद विवेक मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा कि घर का गेट खुला हुआ है और अंदर खून फैला हुआ है। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।कनाडिया टीआई सहर्ष यादव ने बताया कि घटना सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल आरोपी बिजनेस पार्टनर फरार है। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें