मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

गोरखपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी और भतीजे की धारदार हथियार से की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोरखपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी और भतीजे की धारदार हथियार से की हत्या

गोरखपुर,। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और भतीजे की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में लिया है। यह घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

वारदात की सूचना पर एसएसपी, एसपी साउथ समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्या के नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या की बात सामने आई है।

मृतकों में अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 साल के रेयान गुप्ता का नाम शामिल है। अमित गुप्ता के पिता की तहरीर पर बांसगांव पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि रविवार देर रात करीब 3 बजे एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच में पता चला कि अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना और बेटा रेयान गुप्ता रात के समय एक ही कमरे में सोए थे। तभी 16 साल के छोटे भाई ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं। फिलहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हत्या की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें