चार सालों में 2120 पाकिस्तानियों सहित 2729 ने पाई भारत की नागरिकता
नई दिल्ली। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि पिछले चार सालों के दौरान 2120 पाकिस्तानी, 188 अफगानिस्तानी और 99 बांग्लादेशियों ने भारत की नागरिकता पायी है। नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 2017 में 795, 2018 में 586, 2019 में 939, और 2020 में 17 सिंतबर तक 409 विदेशियों को एक कालअवधी तक भारत में रहने के बाद नागरिकता दी गई है। नित्यानंद राय ने बताया कि पिछले चार सालों में कुल 44 देशों के 2729 को नागरिकता दी गई है। इसमें पाकिस्तान से 2120, अफगानिस्तान से 188, बांग्लादेश से 99, अमेरिका से 60, श्रीलंका से 58, नेपाल से 32, ब्रिटेन से 20, मलेशिया से 19, कैन्या से 15, कनाडा से 14, सिंगापुर से 13, तंजानिया और इरान से 8, फिलिपिंस और यमन से 7, जर्मनी से 6 हैं।





