मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली एनसीआर में सक्रिय मेरठ के दो शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद,। थाना टीला मोड़ पुलिस ने सोमवार की तड़के मुठभेड़ के

दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही लुटेरे मुठभेड़ के

दौरान चली पुलिस की गोली से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया

गया है।

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना

टीला मोड़ पुलिस भोपुरा रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर दो

युवक संदिग्ध अवस्था मे आते हुए दिखाई दिए। लेकिन पुलिस को खड़ा देख दोनों

युवक मैन रोड से बायें तरफ के के-10 सोसाईटी के सामने कच्चे रास्ते पर

भागने का प्रयास में मोटरसाईकल फिसल जाने के कारण गिर गये। तब तक पुलिस

काफी नजदीक पहुंच गई थी, लेकिन युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें दोनों युवक पैरों में गोली लगने से घायल

हो गए। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। घायल लुटेरों के नाम सलीम उर्फ गुड्डू

तथा सलमान उर्फ अजय हैं। सलीम पर 34 तथा सलमान पर पांच आपराधिक मामले दर्ज

हैं। दोनों ही मौहल्ला पूर्वा फईय्याज अली थाना दिल्ली गेट जनपद मेरठ के

निवासी हैं और दिल्ली एनसीआर ने अनेक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके

हैं। दोनों ने इंदिरापुरम थाना इलाके में पिछले दिनों हुई लूट के मामले में

शामिल रहने का जुर्म कबूल किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे,दो खोखा

कारतूस, चार जिंदा कारतूस व एक मोटरसाईकल बरामद की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें