मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:34 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली व गाजियाबाद में सक्रिय शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद,। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने लूट की कई वारदातों में

फरार चल रहे शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के

दौरान लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक एक

तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल तथा लूटे गए ढाई हजार रुपए बरामद हुए हैं।

एसीपी

शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने रविवार सुबह बताया कि पुलिस टीम रविवार

तड़के अपराधिक घटनाओं के दृष्टिगत ईएसआई अस्पताल के सामने शालीमार गार्डन

की तरफ से आने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी

दौरान मोटर साइकिल सवार व्यक्ति आराधना कट की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस

ने उसे रुकने का इशारा किया तो अपनी मोटर साइकिल को तेजी से भगाने लगा।

इसी दौरान उसकी मोटर साइकिल फिसल गई। उसने खुद को संभालने की कोशिश करते

हुए पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश

घायल होकर गिर गया। घायल बदमाश की पहचान राजीव कालोनी डीएलएफ थाना शालीमार

गार्डन निवासी अनस के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध दिल्ली व गाजियाबाद

में चोरी, लूट व आर्म एक्ट के करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें