मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में दो घायल, कांस्टेबल समेत छह गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में दो घायल, कांस्टेबल समेत छह गिरफ्तार

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र क्रिस्टल कैफे में सोमवार की रात में गाना बजाने को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई। पुलिस ने मामले में दिल्ली पुलिस के जवान समेत छह गिरफ्तार किया है। मारपीट करने वालों में दिल्ली पुलिस के शास्त्री पार्क थाने के हेड कांस्टेबल सोनू भी शामिल है।एसीपी सलोनी अग्रवाल ने मंगलवार काे बताया कि शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में संचालित क्रिस्टल कैफे में सोमवार रात करीब 10:30 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आनंद व सुरेंद्र नामक व्यक्ति घायल हो गए।उन्होंने बताया कि सोमवार रात सोनू अपने जिम कोच अनिल का बर्थडे मनाने क्रिस्टल कैफे पहुंचे थे। यहां उन्होंने डीजे पर गाना बजवाया जो एक जाति विशेष को इंगित कर रहा था। इस पर वहां मौजूद आनंद नाम के व्यक्ति ने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया।इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद ज्यादा बढ़ गया और जमकर मारपीट हुई। झगड़े में हेड कांस्टेबल के भतीजे सुरेंद्र की गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल टीम के साथ पहुंची। पुलिस ने छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। वहीं कैफे संचालक पंकज मौके से भाग निकला। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में भागे हुए आरोपियों की फुटेज है, जिनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें