मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के भागलपुर में मवेशी का चारा लाने गए वृद्ध की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के भागलपुर में मवेशी का चारा लाने गए वृद्ध की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के बाखरपुर में बकरी के चारा काटने गए वृद्ध की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।

घटना उस वक्त घटी जब बाख़रपुर पश्चिमी पंचायत निवासी 68 वर्षीय राजेंद्र रविदास बकरी के चारा काटने गांव के बाहर कुंवर टोला अम्मापुर मोड़ समीप आम बगान के पास बाढ़ के पानी में चारा काटने बीते शाम गए हुए थे। उसी दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी मौत हो गई‌।

परिजन ने घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से देर शाम तक शव को खोज बिन करते रहे। हालांकि शव रात होने के कारण नहीं मिल पाया था। सोमवार सुबह स्थानीय मुखिया, सरपंच और ग्रामीणों के सहयोग से राजेंद्र रविदास के शव को घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया। बाखरपुर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। है इधर परिजन को रो रो कर बुरा हाल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें