मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

जेल में बंद इमरान खान की पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार 154 सीटों पर आगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद,

09 फरवरी। पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद कल

शाम से मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री

इमरान खान के लिए कुछ राहत देने वाले हैं। इमरान की पार्टी पाकिस्तान

तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित उम्मीदवार 154 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

रुझानों में पीटीआई, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान

मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है।

पाकिस्तान

के चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि अगर आखिर तक यही स्थिति रही तो मुल्क

में एक बार फिर बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल हो सकती है। शुरुआती रुझानों के

मुताबिक मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ)

चार-चार सीटों पर आगे चल रहे हैं। पाकिस्तान चुनाव आयोग की वेबसाइट के

आंकड़ों के अनुसार, आम चुनाव के चार सीटों पर नतीजे आ गए हैं और इनमें से

दो सीटें नवाज शरीफ की पार्टी जीत चुकी है, जबकि अन्य दो सीटों पर निर्दलीय

जीते हैं।

पीटीआई नेता बैरिस्टर गोहर अली खान ने दावा किया कि उनकी

पार्टी 150 से अधिक नेशनल असेंबली (एनए) सीटों पर आगे चल रही है। एक्स पर

साझा किए गए एक वीडियो में बैरिस्टर गोहर ने कहा कि पीटीआई "आज की शानदार

जीत" के बाद केंद्र और खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) में सरकार बनाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें