मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

परीक्षा प्रणाली की विफलताओं पर इमरान प्रतापगढ़ी का हमला, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
परीक्षा प्रणाली की विफलताओं पर इमरान प्रतापगढ़ी का हमला, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

रांची। कांग्रेस ने छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों के मुद्दों को लेकर देशव्यापी अभियान ‘छात्रों की गूंज’ शुरू किया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने गुरुवार को रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभियान अगले 40 दिनों तक देश के 28 प्रमुख शहरों में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों की समस्याओं, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ जनमत तैयार करना है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देशभर में लगातार पेपर लीक और परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं, जिससे छात्रों और युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ, लेकिन दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

कांग्रेस सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली में बार-बार हो रही विफलताओं की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “थर्मामीटर बदलने से बुखार खत्म नहीं होता।

” उनके मुताबिक समस्या की जड़ तक पहुंचकर व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है।

प्रतापगढ़ी ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा से इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि यह केवल परीक्षा संबंधी मुद्दा नहीं है, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य, रोजगार और अवसरों से जुड़ा प्रश्न है।

कांग्रेस ने अभियान के माध्यम से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) समेत पूरी परीक्षा प्रणाली के स्वतंत्र ऑडिट तथा वार्षिक परीक्षा एवं भर्ती कैलेंडर लागू कर समयबद्ध नियुक्तियां सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत छात्र संपर्क कार्यक्रम, नुक्कड़ सभाएं, कैंपस संवाद और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। अभियान के पहले चरण के अंतर्गत 1 अगस्त को देश के 28 शहरों में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव किया जाएगा, जबकि 9 अगस्त को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम के साथ पहले चरण का समापन होगा।

कांग्रेस ने छात्रों और अभ्यर्थियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। पार्टी ने इसके लिए 9873036161 नंबर जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल देकर छात्र अभियान से जुड़ सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें