मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

अभिनेता इमरान खान की नौ साल बाद वापसी, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फिल्म

'जाने तू या जाने ना' से एक ऐसा अभिनेता जो सुर्खियों में आया और पहली बार

में ही दर्शकों का दिल जीत लिया। वो है इमरान खान। इमरान ने वर्ष 2008 में

बॉलीवुड में दमदार एंट्री करने के बाद अपने अभिनय से लोकप्रियता हासिल की।

कई फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें वो सफलता नहीं मिली, जो वो

चाहते थे। इसलिए इमरान काफी समय तक सिनेमा से दूर रहे। अब करीब 9 साल बाद

वह वापसी कर रहे हैं।

वर्ष 2015 में आई फिल्म 'कट्टी बट्टी'

के फ्लॉप होने के बाद इमरान ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया। इसके बाद इमरान

किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। अब इमरान एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन

करने के लिए तैयार हैं। इमरान की इस फिल्म का नाम 'हैप्पी पटेल' है और इस

फिल्म की शूटिंग गोवा में शुरू हो चुकी है। इमरान खान के फैंस इसलिए भी

उत्साहित हैं, क्योंकि वे फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं।

रिपोर्ट

के मुताबिक इमरान की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ में आमिर खान भी कैमियो करते नजर

आएंगे। यह एक कॉमेडी जॉनर फिल्म है और फिल्म का निर्माण आमिर खान

प्रोडक्शंस कर रहा है। फिल्म 'हैप्पी पटेल' के बाद इमरान ओटीटी पर भी

डेब्यू करेंगे। वह एक वेब सीरीज में नजर आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें