मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा उपहार

पटना।लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट की कल अहम बैठक होनी है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में आम जनता के लिए लोक लुभावन फैसले लिए जाएंगे। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को शाम चार बजे मीटिंग होगी। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत सभी मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में वैसे तो सबसे अधिक सरकारी कर्मियों को उपहार दिए जाने की चर्चा है। दरअसल, होली का पर्व नजदीक है और लोकसभा का चुनाव तारीखों का एलान भी होना है। ऐसे में कैबिनेट की इस बैठक में सरकारी कर्मियों के डीए बढ़ाए जाने की चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही युवाओं के लिए नौकरी और महिलाओं को लेकर इस कैबिनेट बैठक में कुछ अहम निर्णय लिए जाने की चर्चा तेज है। यह कैबिनेट बैठक उस समय में भी बुलाई गयी है जब इसके विस्तार की चर्चा तेज है। अभी वर्तमान में कैबिनेट के अंदर 9 मंत्री ही मौजूद हैं, ऐसे में एक मंत्री के पास कई सारे विभागों की जवाबदेही है। लिहाजा कैबिनेट विस्तार होने से उनके लिए भी थोड़ी आसानी होगी। जानकारी हो कि,सरकार के बनने के बाद लगभग डेढ़ महीने बाद मंत्रिपरिषद का विस्तार होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार भाजपा बिहार में नए चेहरों को मौका देना चाहती है, संभवत: इसलिए अभी मंथन का दौर जारी है। हालांकि, कुछ स्तरों पर कहा जा रहा था कि शायद भाजपा के भीतर नाराजगी की बात है, लेकिन भाजपा नेताओं ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है। दूसरी ओर यह भी खबर आई थी कि जदयू के विधायकों पटना में रहने का आदेश दिया गया है। इससे माना जा रहा है कि मंत्रिपरिषद के विस्तार को लेकर ही यह आदेश जारी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें