मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम मेदिनीपुर में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम मेदिनीपुर में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले में अवैध शराब कारोबार और मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस तथा आबकारी विभाग ने व्यापक अभियान चलाते हुए खड़गपुर, नारायणगढ़ और पिंगला क्षेत्रों में कई अवैध अड्डों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद की गई तथा कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार के निर्देश के बाद खड़गपुर टाउन पुलिस ने सोमवार रात को गोलबाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब अड्डों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व खड़गपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने किया। उनके साथ खड़गपुर टाउन थाना की बड़ी पुलिस टीम मौजूद रही। छापेमारी के दौरान कई अवैध शराब अड्डों की तलाशी ली गई और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

इसी प्रकार नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्रामराज ग्राम पंचायत अंतर्गत बड़ा कलंकाई गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर एक अवैध देशी शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान लगभग 40 लीटर देशी शराब बरामद की गई तथा करीब 800 लीटर शराब बनाने की सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अवैध शराब निर्माण के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, पिंगला थाना क्षेत्र में भी पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध देशी शराब भट्टियों, शराब के अड्डों तथा अवैध विदेशी शराब दुकानों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कई अवैध भट्टियों को तोड़ दिया गया तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को नष्ट कर दिया गया। अवैध विदेशी शराब दुकानों की भी जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

नारायणगढ़ के स्थानीय निवासी पेशे से शिक्षक हरिपदा दास का कहना है कि लंबे समय से अवैध शराब कारोबार के कारण गांव का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा था तथा युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही थी।

पुलिस और प्रशासन ने कड़े शब्दों में कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार समाज को नशामुक्त बनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें