मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

हावड़ा में अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हावड़ा में अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हावड़ा। हावड़ा पुलिस आयुक्तालय के खुफिया विभाग की एआरएस नॉर्थ टीम ने छापेमारी कर अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ किया है।मंगलवार को पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम ने आनंदनगर स्थित एक आवास पर छापा मारकर आनंद पाल (52) तथा मानस पाल (33) को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से 12 हजार 200 रुपये नकद, कई सट्टा पैड, एक कैलकुलेटर तथा कुछ रजिस्टर बरामद किए गए।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से इस अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त हैं। उन्होंने खुलासा किया कि अभिजीत पाल उर्फ “छोट्टू” इस अवैध गतिविधि का मुख्य संचालक है, जो इनके माध्यम से पूरे नेटवर्क का संचालन करता है।इस संबंध में निशिंदा थाना में आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) तथा पश्चिम बंगाल जुआ एवं पुरस्कार प्रतियोगिता अधिनियम की धारा 3/4 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें