मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में अवैध पटाखों की वजह से हुआ स्कूटी में धमाका, कई हिरासत में: जॉइंट पुलिस कमिश्नर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कानपुर  में अवैध पटाखों की वजह से हुआ स्कूटी में धमाका, कई हिरासत में: जॉइंट पुलिस कमिश्नर

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्कूटी में हुए धमाके को लेकर जॉइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआत में इसे बम ब्लास्ट माना गया, लेकिन जांच में पता चला कि यह अवैध पटाखों की वजह से हुआ धमाका था।

इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और कई दुकानों से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं।

जॉइंट कमिश्नर आशुतोष कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शुरुआती सूचना के आधार पर पुलिस को लगा कि स्कूटी में विस्फोटक रखकर धमाका किया गया है। इसकी गंभीरता को देखते हुए एटीएस सहित अन्य एजेंसियों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पता चला कि स्कूटी के पास अवैध पटाखों की मंडी लगती थी।

जांच में सामने आया कि धमाका कम तीव्रता वाले विस्फोटक (लो एक्सप्लोसिव) की वजह से हुआ, जो आमतौर पर पटाखों में इस्तेमाल होता है।

पुलिस ने तुरंत इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान कई दुकानों से अवैध पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। आशुतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में करीब छह लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये पटाखे कहां से लाए गए और इनका स्रोत क्या है।

हिरासत में लिए गए लोग अपनी संलिप्तता से इनकार कर रहे हैं, लेकिन जिन दुकानों से पटाखे बरामद हुए हैं, उनके मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। जॉइंट कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि इस घटना से शहर की कानून-व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस अवैध पटाखा कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें