मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

फर्रुखाबाद में अवैध ई-टिकट बेचने वाला एक आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्रुखाबाद में अवैध ई-टिकट बेचने वाला एक आरोपित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और कासगंज क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच(सीआईबी) की संयुक्त टीम ने रेलवे के आरक्षित ई-टिकटों के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से करीब 20 हजार रुपये मूल्य के 10 ई-टिकट बरामद किए हैं।आरपीएफ थाना प्रभारी ओपी मीणा और सीआईबी कासगंज के सुभाष चंद्र के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार शाम कमालगंज के नगला दाउद स्थित मोहम्मद समी के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल फोन से आरक्षित ई-टिकट बरामद हुए। जांच में आरोपित के पास से 20 हजार रुपये 75 पैसे मूल्य के कुल 10 ई-टिकट मिले। इनमें 17,753 रुपये 90 पैसे मूल्य के सात टिकटों की यात्रा पूरी हो चुकी थी, जबकि 2,266 रुपये 75 पैसे मूल्य के तीन टिकटों पर यात्रा शेष थी।आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने शनिवार को बताया कि आरोपित मोहम्मद समी आईआरसीटीसी की व्यक्तिगत यूजर आईडी का इस्तेमाल कर ग्राहकों की मांग के अनुसार तत्काल, प्रीमियम तत्काल और सामान्य श्रेणी के रेल आरक्षित ई-टिकट बनाता था। आरोपित टिकट बनाने के बदले ग्राहकों से 100 से 200 रुपये अतिरिक्त वसूलता था। अवैध कारोबार में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। आरपीएफ ने आरोपित मोहम्मद समी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें