मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

पिकअप में पकड़ा अवैध बायोडीजल : 550 लीटर अवैध बायोडीजल के साथ दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पिकअप में पकड़ा अवैध बायोडीजल : 550 लीटर अवैध बायोडीजल के साथ दो गिरफ्तार

जोधपुर। कमिश्ररेट की बोरानाडा पुलिस ने रविवार रात में अवैध बायोडीजल के साथ दो युवकों को पकड़ा है। आरोपी बायोडीजल एक पिकअप में लेकर बेच रहे थे। पुलिस ने पिकअप में रखे ड्रमों को जब्त कर 550 लीटर अवैध बायोडीजल को बरामद किया। आरोपियों से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि भांडूकला गांव में दो युवक पिकअप में अवैध बायोडीजल लेकर ग्राहकों को बेच रहे है। इस पर पुलिस की टीम ने वहां रेड दी। पिकअप के साथ उसमें रखे ड्रमों को पुलिस ने जब्त किया। ड्रमों में 550 लीटर अवैध बायोडीजल मिला। पुलिस ने इस संबंध में जाटों का बास रोहिला खुर्द झंवर निवासी राजेंद्र पुत्र बगताराम जाट एवं सारण नगर निवासी हेमंत भांभू को गिरफ्तार किया है। बोरानाडा थाने में इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें