मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

आईआईटी जोधपुर का 17वां स्थापना दिवस शुक्रवार काे : उत्कृष्टता के 16 वर्षों का मनाएगी जश्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर,। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर 2 अगस्त को अपना

17वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है जो कि 16 साल की शैक्षणिक और शोध

उत्कृष्टता की यात्रा का प्रतीक है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर

अपनी स्थापना के बाद से ही ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की सीमाओं को

लगातार बढ़ाते हुए एक प्रमुख संस्थान के रूप में उभरा है।

इस समारोह

में प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, उद्योग प्रमुखों और प्रशासनिक अधिकारियों

सहित प्रतिष्ठित अतिथि शामिल होंगे जिन्होंने संस्थान के विकास और सफलता को

आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय

उद्योग परिसंघ (सीआईआई- कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) मिशन ऑन

टेक्नोलॉजी, इनोवेशन एंड रिसर्च के अध्यक्ष विपिन सोंधी और विशिष्ट अतिथि

के रूप में जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आईपीएस विकास कुमार इस

समारोह की गरिमा बढ़ायेंगे।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के

अभिशासक मंडल के अध्यक्ष डॉ. ए.एस. किरण कुमार और भारतीय प्रौद्योगिकी

संस्थान जोधपुर के निदेशक प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल के दूरदर्शी

नेतृत्व में संस्थान ने अंत:विषय अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा

देने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। स्थापना दिवस पर संस्थान की पत्रिका

टेकस्केप के नवीनतम संस्करण का विमोचन किया जाएगा जो भारतीय प्रौद्योगिकी

संस्थान जोधपुर में अत्याधुनिक अनुसंधान और तकनीकी प्रगति पर प्रकाश डालती

है।

इस कार्यक्रम में छात्रों, संकाय सदस्यों और स्टाफ कर्मचारियों

की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा तथा वंदना शर्मा

मेमोरियल पुरस्कार और अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्रदान किए जाएगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें