मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय ऐतिहासिक रिकॉर्ड आयोग का नया लोगो और आदर्श वाक्य जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग (आईएचआरसी) का

गुरुवार को नया लोगो और उद्देश्य को दर्शाता आदर्श वाक्य जारी किया गया। यह

लोगो पूरी तरह से आईएचआरसी की थीम और विशिष्टता को दर्शाता है। कमल की

पंखुड़ियों के आकार के पृष्ठ आईएचआरसी को ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए रखने के

लिए लचीले नोडल संस्थान के रूप में दर्शाते हैं। मध्य में सारनाथ स्तंभ

भारत के गौरवशाली अतीत का प्रतिनिधित्व करता है। रंग थीम के रूप में भूरा

भारत के ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण, अध्ययन और सम्मान के संगठन के मिशन

को मजबूत करता है।

संस्कृति मंत्रालय के अनुसार आईएचआरसी ऐतिहासिक

दस्तावेजों, पांडुलिपियों, ऐतिहासिक जानकारी के अन्य स्रोतों की पहचान

करने, एकत्र करने, सूचीबद्ध करने और बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका

निभाता है। ऐसा करके आयोग यह सुनिश्चित करता है कि मूल्यवान ऐतिहासिक ज्ञान

भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित रहे। इसलिए, आदर्श वाक्य ऐतिहासिक

दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के

लाभ के लिए इन्हें सुलभ बनाने के लिए आयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि आईएचआरसी की विशिष्ट पहचान और इसके द्वारा प्रस्तुत

लोकाचार को स्पष्ट रूप से संप्रेषित करने के लिए, लोगो और आदर्श वाक्य के

लिए डिज़ाइन आमंत्रित करने के लिए 2023 में माईगव पोर्टल पर एक ऑनलाइन

प्रतियोगिता शुरू की गई थी, और प्रतिक्रिया में कुल 436 प्रविष्टियां

प्राप्त हुईं। शौर्य प्रताप सिंह (दिल्ली) द्वारा प्रस्तुत लोगो और आदर्श

वाक्य को चयनित किया गया । इसके साथ मंत्रालय ने लोगो और आदर्श वाक्य के

लिए चार-चार को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जिसमें क्रमश: मनस्वी चंदवास्कर

(इंदौर), दीपिका मंडल (बेंगलुरु), नोनंदा वर्मा (जोधपुर), शिवांशी चौहान

(उत्तराखंड) और मोटो के लिए जसनीत कौर ( पंजाब), नरेश अग्रवाल ( मध्य

प्रदेश), राजू चटर्जी ( पश्चिम बंगाल), रिंकल (भरूच, गुजरात) से शामिल हैं।

विजेता को 50,000 रुपये का पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा

जबकि सभी सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें