मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

नैनो यूरिया प्लस का उत्पादन इस हफ्ते शुरू करेगी इफको, एक मई से वाणिज्यिक बिक्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । देश की प्रमुख सहकारी संस्था इंडियन फार्मर्स

फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) इस हफ्ते 'नैनो यूरिया प्लस' उर्वरक

का उत्पादन की शुरुआत करेगी। इसकी वाणिज्यिक बिक्री एक मई से शुरु होने

वाली है। नैनो यूरिया प्लस नैनो यूरिया का एक नया संस्करण है। केंद्रीय

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पिछले हफ्ते इसे तीन साल के लिए

अधिसूचित किया था।

इफको के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य

कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. यूएस अवस्थी ने सोमवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर

नैनो यूरिया प्लस बोतल का पहला लुक जारी किया। इस अवसर पर अवस्थी ने कहा कि

इफको नैनो यूरिया प्लस बोतल का पहला लुक जारी करते हुए खुशी हो रही है।

अवस्थी ने नैनो यूरिया प्लस (लिक्विड) की जानकारी देते हुए कहा कि यह 20

फीसदी नाइट्रोजन w/v उच्च सांद्रता के बराबर 16 फीसदी नाइट्रोजन w/w के साथ

नैनो यूरिया का एक उन्नत फॉर्मूलेशन है।

उन्होंने कहा कि

यह पर्यावरण के अनुकूल है और महत्वपूर्ण विकास चरणों में फसल की नाइट्रोजन

आवश्यकता को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाता है। अवस्थी ने बताया कि

बेहतर मृदा स्वास्थ्य और किसानों की लाभप्रदता के लिए पारंपरिक यूरिया और

अन्य नाइट्रोजनयुक्त उर्वरकों के स्थान पर इसका उपयोग किया जाता है। यह

सूक्ष्म पोषक तत्वों की दक्षता और उपलब्धता को बढ़ाता है। गौरतलब है कि

नैनो यूरिया प्लस की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है। यह किसानों को

225 रुपये में 500 मिली. की बोतल में उपलब्ध होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें