मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

सत्य जीतेगा तो होगा न्याय व्यवस्था में विश्वास- हाईकोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सत्य जीतेगा तो होगा न्याय व्यवस्था में विश्वास- हाईकोर्ट

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि जब सत्य विफल होता है तो न्याय भी विफल हो जाता है। लोगों का अदालतों में विश्वास होगा तो सत्य की जीत होगी। इसके साथ ही अदालत ने मामले में दायर याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि संबंधित एजेंसी से उम्मीद की जाती है की वह जांच में तेजी लाए और जांच रिपोर्ट अदालत में पेश करे। जस्टिस अनूप कुमार की एकलपीठ ने यह आदेश सुंदर सिंह की याचिका को खारिज करते हुए दिए।मामले से जुडे वकील दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में याचिकाकर्ता का अन्य लोगों के बीच एक संपत्ति को लेकर 25 साल पहले इकरारनामा हुआ था। हालांकि बाद में दूसरे पक्ष ने इकरारनामे के आधार पर संपत्ति विक्रय नहीं किया। इस पर याचिकाकर्ता ने डीग की निचली अदालत में इकरारनामे की पालना को लेकर दावा पेश किया। दावे पर सुनवाई के दौरान एक गवाही में सामने आया कि याचिकाकर्ता जिन दो लोगों के साथ इकरारनामा होना बता रहे हैं, उन दोनों की मौत काफी पहले ही हो चुकी है। इस पर एडीजे कोर्ट ने साल 2018 में दावा खारिज करते हुए इकरारनामे की जांच के आदेश दिए थे। इस आदेश के खिलाफ याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें