मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

सुशांत मामले में अगर गलती हुई होगी तो माफी मांग लेंगे: संजय राऊत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि अगर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के बारे में उनके गलत बयानबाजी हुई होगी तो वह माफी मांग लेंगे। इस मामले में उनके और सुशांत के परिवार के बीच मीडिया को नहीं पड़ना चाहिए।

संजय राऊत ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि बिहार से उनके पास अलग-अलग तरह की हर दिन जानकारी मिल रही है। इसी आधार पर उन्होंने सुशांत के परिवार के बारे में बयानबाजी की थी लेकिन अगर जानकारी गलत हुई तो माफी मांगने में हर्ज नहीं है। संजय राऊत ने कहा कि वह खुद संवेदनशील हैं, इसलिए गलती का अहसास होते ही माफी मांगने में वह कभी नहीं हिचकिचाएंगे।

दरअसल संजय राऊत ने सुशांत व उनके परिवार में अनबन का आरोप लगाया था। साथ ही संजय राऊत ने कहा था कि सुशांत के पिता ने दो विवाह किये थे, इसी वजह से सुशांत अपने पिता व परिवार से नाराज थे। इस मामले को लेकर सुशांत के परिवार वालों ने संजय राऊत को कानूनी नोटिस जारी किया है। इस बाबत पूछे जाने पर संजय राऊत ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिली है, लेकिन अगर उन्हें पता चला कि वह गलत हैं तो माफी मांगने में जरा सा भी देेर नहीं करेंगे।

संजय राऊत ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच जल्द होना आवश्यक है। इस मामले को लेकर बिहार पुलिस अनायास राजनीति कर रही है, जबकि मुंबई पुलिस जांच करने के लिए सक्षम है। वह चाहते हैं कि किसी भी तरह जल्द से जांच इस जांच की सच्चाई आम जनता तक आनी चाहिए। सुशांत सिंह राजपूत को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। राऊत ने कहा कि इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार को गिराने की राजनीति की जा रही है लेकिन महाराष्ट्र सरकार स्थिर है। राऊत ने कहा कि किसी भी एक मामले को लेकर सरकार कभी भी अस्थिर नहीं होती है। अगर ऐसा है तो सबसे पहले केंद्र सरकार गिरेगी, उसके बाद राज्य सरकार का नंबर लग सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें