मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

महागठबंधन की सरकार बनेगी तो महिलाओं के साथ होगा आर्थिक न्याय: तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महागठबंधन की सरकार बनेगी तो महिलाओं के साथ होगा आर्थिक न्याय: तेजस्वी यादव

पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को महिलाओं को भरोसा देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो सरकार महिलाओं के साथ आर्थिक न्याय करेगी।

उन्होंने इस मौके पर 'मां योजना' की शुरुआत करने की भी बात कही। राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पटना में राजद द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मां का नाम सुनते ही सुकून मिलता है। सुरक्षित लगता है।

लोगों के पास आज रोजगार नहीं है। किसी का बेटा, किसी का पति, किसी का भाई दूसरे राज्य में जाकर नौकरी कर रहा है। पूरे घर की जिम्मेदारी हमारी महिलाओं पर आती है।

उन्होंने महंगाई की चर्चा करते हुए कहा कि आज महंगाई बढ़ गई है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा है।

जब महागठबंधन की सरकार बनी तो पांच लाख लोगों को नौकरी दी गई। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब हम लोगों ने सामाजिक पेंशन की राशि बढ़ाने की घोषणा की तब उन्होंने राशि बढ़ाने की घोषणा कर दी।

उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार को नकलची सरकार बताते हुए कहा कि हम लोगों ने माई बहिन मान योजना के तहत जब हम लोगों ने सभी महिलाओं को प्रति महीने 2500 रुपये देने की घोषणा की, तब इन्होंने परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

इसके बाद भी चुनाव के बाद समीक्षा करने की बात की है।

उन्होंने महिलाओं को भरोसा देते हुए कहा कि हमारी सरकार बनते ही महिलाओं के लिए मां योजना की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सभी महिलाओं को मकान, आमदनी और अन्न उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही सभी को ये तीनों चीजें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं अक्ल में नंबर वन हैं, जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नकल में नंबर वन हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें