मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी। सुलतानपुर जिले में डकैती के एक आरोपित के एनकाउंटर में ढ़ेर होने पर हमलावर समाजवादी पार्टी पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है। शनिवार को शहर में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जो अपराध करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, चाहे किसी जाति का हो। कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी। मंत्री ओम प्रकाश राजभर यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि न सपा की सरकार बनेगी और न ही हिसाब किताब होगा। 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े सवाल पर मंत्री राजभर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही कहा है कि कोर्ट के आदेश का पालन होगा। डेढ़ हफ्ते के अंदर इस मामले का हल होगा। उन्होंने कहा कि सरकार हाईकोर्ट फैसले के साथ है। जातीय जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही जातीय जनगणना होगा। जातियों की गिनती हो जातिवाद न हो। इस मामले में विपक्ष जातिवाद कर रहा है। हम लोग जातियों की गिनती चाहते हैं। विपक्ष जातिवाद करके राजनीति करना चाहता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें