मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

चाईबासा में आईईडी विस्फोट, महिला घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चाईबासा में आईईडी विस्फोट, महिला घायल

चाईबासा में आईईडी विस्फोट, महिला घायल

पश्चिमी सिंहभूम , 24 फरवरी । पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के टोंटो थाना क्षेत्र के पटातारोब गांव और रेंगड़ाहातु के बीच स्थित रुकुबुरु जंगल में एक आईईडी विस्फोट में जेमा बहान्दा ( 55) जख्मी हो गयी। वह लकड़ी चुनने के कार्य से जंगल की ओर गयी थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने शुक्रवार को टोन्टो थाना को दिया । इसके बाद पुलिस ने घायल महिला को उचित चिकित्सीय उपचार के लिए ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से निकाला । फिर महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की स्थिति स्थिर है।

चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर कोल्हान क्षेत्र में लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियान के कारण सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के लिए नक्सलियों की ओर से आईईडी का प्रयोग किया जा रहा है। आईईडी विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर घायल करना नक्सलियों का एक कायराना हरकत है। पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें