आईसीआईसीआई एवं एक्सिस बैंक में कैश जमा और निकासी पर लगेगा चार्ज
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंकों आईसीआईसीआई एवं एक्सिस बैंक ने नकद जमा और निकासी पर चार्ज लगाने का ऐलान किया है. हालांकि ये चार्ज नॉन बैंकिंग घंटे और छुट्टी वाले दिन मशीन से जमा करने और निकालने पर लगेगा. आईसीआईसीआई बैंक छुट्टी के दिन और र्विकंग डेज में शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक कैश मशीन का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों से सुविधा शुल्क के रूप में 50 रुपए लेगा. बैंक ने साफ किया कि यह चार्ज सिर्फ मशीनों पर है. इसका अकाउंट से कोई लेना देना नहीं है. हालांकि बैंक ने सीनियर सिटीजन्स, बेसिक सेविंग्स बैंक अकाउंट, जनधन अकाउंट्स, अक्षम और दृष्टिबाधित खातों और स्टूडेंट्स के खातों पर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा





