आईएएस सुरेंद्र सिंह बने श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान झारखंड के महानिदेशक

रांची: झारखंड सरकार के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुरेंद्र सिंह को श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान झारखंड रांची के महानिदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। इस बाबत कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है। अपको बता दें कि सुरेन्द्र सिंह इससे पहले कंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। 23 अपै्रल को ही उन्हें भारत सरकार से वापस झारखंड भेज दिया गया था।





