मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

माता-पिता का आशीर्वाद मेरे साथ, कोई चुनौती नहीं रखती मायने: तेज प्रताप यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
माता-पिता का आशीर्वाद मेरे साथ, कोई चुनौती नहीं रखती मायने: तेज प्रताप यादव

पटना। जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को महुआ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले कहा कि उनके साथ भी माता-पिता का आशीर्वाद है और इसीलिए उनके सामने विपक्षी दल का कौन सा उम्मीदवार है और क्या चुनौती है, यह मायने नहीं रखता।

तेज प्रताप यादव के हाथों में उनकी दादी की तस्वीर थी, जिसे दिखाते हुए उन्होंने कहा कि वह उनके आशीर्वाद के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मेरे साथ मेरे माता-पिता और दादी का आशीर्वाद है। मेरे गुरु वृंदावन से मेरे साथ हैं। महुआ की जनता मुझे बुला रही है और मैं उनके लिए जा रहा हूं।

बुधवार को तेज प्रताप के छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उनके साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बहन मीसा भारती मौजूद थीं।

जब तेज प्रताप से पूछा गया कि क्या वे अपने नामांकन के दौरान माता-पिता की अनुपस्थिति को मिस कर रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि मेरे माता-पिता मेरे साथ हैं और मेरी दादी का आशीर्वाद मेरे साथ है। उनकी तस्वीर मेरे पास है और मैं उनके आशीर्वाद के साथ आगे बढ़ रहा हूं।

तेज प्रताप ने कहा कि जब माता-पिता, दादी और गुरु का आशीर्वाद हो तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

मेरी दादी मुझे सबसे प्यारी हैं। महुआ की जनता मुझे बुला रही है और मैं उनके लिए वहां जा रहा हूं।

उन्होंने कहा कि महुआ की जनता का प्यार और समर्थन उनके साथ है, और वह उनके लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। तेज प्रताप ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन शक्ति जनता दल का गठन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें