मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई में पति का शक बना पत्नी की हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई में पति का शक बना पत्नी की हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के एंटॉप हिल इलाके से ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां पति ने पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे उसके चरित्र पर शक था। मामला पारिवारिक विवाद से शुरू हुआ और देखते-देखते जघन्य अपराध में बदल गया।

यह घटना एंटॉप हिल के प्रतीक्षा नगर इलाके की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम रामसिंगार यादव (40) है, जबकि मृतका की पहचान चंदा देवी यादव (27) के रूप में की गई है। दोनों के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े और कहासुनी होती रहती थी। बुधवार की रात दोनों के बीच फिर एक बार मामूली बहस हुई, लेकिन इस बार यह बहस खून में बदल गई।

बहस के दौरान गुस्से में आकर रामसिंगार ने चंदा की बेरहमी से पिटाई कर दी।

पिटाई के दौरान चंदा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। हालत बिगड़ता देख आरोपी उसे पास के अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चंदा देवी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही वडाला टीटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी रामसिंगार यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। रामसिंगार यादव अकसर अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी शक की वजह से घर में आए दिन झगड़े होते थे।

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात के समय घर में और कोई मौजूद था या नहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परिवार अक्सर झगड़े करता था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि बात हत्या तक पहुंच जाएगी।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार से पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें