मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

गाजीपुर में सोते समय पति-पत्नी व पुत्र की गला रेत कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उत्तर प्रदेश,

गाजीपुर में सोते समय पति-पत्नी व पुत्र की गला रेत कर हत्या

। गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला

गांव में बीती रात अपने घर पर सो रहे पति-पत्नी व पुत्र की गला रेत कर

हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में हाहाकार मच गया। घटना का पता तब

चला जब मृतक परिवार का ही सबसे छोटा पुत्र गांव में ही आयोजित एक

ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखकर घर वापस लौटा।

गौरतलब हो कि बीती रात

नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्हीकला के खिलवा मौजा निवासी मुंशी बिंद 45

वर्ष, उनकी पत्नी देवांती 40 वर्ष घर के बाहर झोपड़ी में सो रहे थे। जबकि

बड़ा पुत्र रामाशीष 20 वर्ष घर के अंदर सो रहा था। जिनकी अज्ञात हमलावरों

द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना का पता तब चला जब मृतक मुंशी

बिंद का छोटा बेटा आशीष गांव में ही आयोजित एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखकर

वापस घर लौटा तो उसने माता-पिता को घर के बाहर लहूलुहान देखा। जब वह घर के

अंदर भाग कर बड़े भाई को जगाने गया तो वह भी रक्त रंजित पाया गया। अपने

माता-पिता व भाई की गला रेती हुई शव देखकर आशीष बदहवास हो गया। वह चीखने

चिल्लाने लगा। शोर सुनकर अगल बगल के लोग पहुंचे। जिन्होंने पुलिस को सूचना

दी, सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक

ओमवीर सिंह सहित सभी बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस

अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुनियोजित हत्या प्रतीत हो

रही है। क्योंकि सभी मृतकों के गले पर ही वार किया गया है। मृतकों का शव

पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की सभी टीम घटना अनावरण के लिए

लगी हुई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें