मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

पति ने दुपट्टे से गला घोट कर की पत्नी की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पति ने दुपट्टे से गला घोट कर की पत्नी की हत्या

नोएडा। नोएडा में थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार को अपनी पत्नी की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में लगी है। नौ साल पहले दोनों का प्रेम विवाह हुआ था।पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार की सुबह थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि चिटैहरा गांव में रहने वाले मोहित ने अपनी पत्नी कविता (30) की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों ने करीब 9 वर्ष पहले लव मैरिज की थी। महिला दलित समुदाय से थी जबकि आरोपी गुर्जर बिरादरी से है।उन्होंने बताया कि दोनों के प्रेम विवाह से नाराज होकर घर वालों ने उन्हें लक्ष्मी नगर कॉलोनी में एक प्लाट लेकर दे दिया था। दोनों वहीं पर रहते थे। दंपति को बेटा और बेटी हैं। आज सुबह को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें