मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, मौके से फरार, तलाशी जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, मौके से फरार, तलाशी जारी

गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार को राजनगर एक्सटेंशन में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका पति ही था। हत्या के बाद पति मौके से फरार हो गया।

गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। वारदात के समय घर में महिला की 11 वर्षीय छोटी बेटी मौजूद थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतका राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी के एफ-टावर के फ्लैट नंबर एफ-910 में रहती थी। शुरूआती जांच में सामने आया कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। इसी दौरान पति ने उसको गोली मार दी।

पुलिस ने उसकी 11 साल की बेटी के बयान के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि हादसे के समय मृतका की छोटी बेटी घर पर थी, जबकि बड़ी बेटी स्कूल गई थी। आपसी लड़ाई के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। छोटी बेटी ने बताया है कि उसकी मम्मी को उसके पापा विकास सहलावत ने गोली मारी है। गोली मारने से पहले दोनों में काफी झगड़ा भी हुआ था।

मम्मी को गोली मारने के बाद पापा भाग गए।

उन्होंने बताया कि आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसीपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और महिला को अस्पताल भी ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें